जिला जेल में आपराधिक मामले में सजा काट रहे कैदी से देर शाम जांच के दौरान मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जिला जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट संजय बांगड़ ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जेल में बंद कैदी मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने देर शाम बैरंगों की जांच शुरू कर दी।
इस दौरान जेल में आपराधिक मामले में सजा काट रहे पुराना हमीदा की आत्मापुरी कॉलोनी निवासी विक्रांत की तलाशी ली, तो उसके पास से मोबाइल फोन, बैटरी और सिम कार्ड बरामद हुआ। इसकी सूचना थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी कैदी विक्रांत के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।