फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में पंजाब में रेगुलर होंगी अवैध कालोनियां और प्लॉट, जानें कहां करना होगा आवेदन

Tue, 06 Nov 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
विज्ञापन

पंजाब में अवैध तरीके से बसी कालोनियों और प्लॉटों को रेगुलर करवाने के लिए जो लोग आवेदन करेंगे। उनका काम 15 दिनों में पूरा होगा। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह आदेश पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन विभाग के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने सोमवार को दिए। इस दौरान वह विभाग के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने इस संबंध में सभी अथॉरिटीज को भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बैंक और सेवा केंद्रों के जरिए होगा आवेदन
जानकारी के मुताबिक प्लॉटों और कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए पुडा ने एचडीएफसी बैंक से एमओयू साइन किए है। जहां पर लोग अपने एप्लीकेशन फार्म दे पाएंगे। उन्होंने बैंकों से कहा कि लोगों के लिए सहायता काउंटर भी बनाए। इसके अलावा सेवा केंद्रों में भी यह काम हो पाएगा।
 

विज्ञापन

रोजाना विभागों को देनी होगी रिपोर्ट

मंत्री ने कहा कि रोजाना शाम पांच बजे तक उन्हें जानकारी दी जाए कि कितने लोगों ने प्लाटों व कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए आवेदन किया है। साथ ही हर शुक्रवार सुबह उन्हें बताया जाए कि कितने आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने साफ किया है कि गैर कानूनी तरीके से प्लॉटों, कालोनियों व इमारतों को रेगुलर करवाने का यह आखिरी मौका है। इस दौरान उन्होंने लोगों से इस मौके का पूरा फायदा उठाने की अपील की।

ऑक्शन से कमाए 755 करोड़
मंत्री ने बताया कि इस बार हुई संपत्ति की ऑक्शन से सरकार को 755 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। वहीं, उनकी कोशिश है कि हर महीने नीलामी की जाए। जिसमें लोगों को दस दिन का समय दिया जाए। वहीं, विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 50 के करीब लोगों ने प्लॉटों व कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए आवेदन किया है। वहीं, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय यह संख्या और बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें