अगर मौजूदा सरकार द्वारा अब भी किसानों को सहयोग नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में संघर्ष ओर ज्यादा तीव्र करके सरकार के नाक में दम किया जाएगा, जिससे उनको उनकी मांगें मानने के लिए मजबूर किया जाएगा।
महिलकलां में भी किसान सड़क पर बैठे
भारतीय किसान यूनियन उगराहां और डकौंदा द्वारा मंडियों में किसानों की हो रही लूट और खरीद प्रबंधों में हो रही देरी से परेशानी को लेकर लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम करके रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर किसान नेता बुक्कण सिंह, बलवंत सिंह उप्पली, कुलजीत सिंह वजीदके, कुलदीप सिंह चुहाणके, बावा सिंह दीवाना और भिंदर सिंह सहौर ने कहा कि 17 प्रतिशत की बजाय 22 प्रतिशत नमी वाले धान की खरीद की जाए।
किसान नेता मान सिंह गुरम, दर्शन सिंह गंगोहर, निर्मल सिंह सोही, सुरजीत सिंह, दलीप सिंह सहौर, गुरचरन सिंह गंगोहर, मलकीत सिंह, मास्टर दर्शन सिंह महल कलां, भोला सिंह गुमंटी, राज सिंह हमीदी के अलावा कई अन्य किसान प्रदर्शन में मौजूद रहे।