फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसों की कमाई पल में हुई राख, मातम में बदली दीवाली की खुशियां

Mon, 31 Oct 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला कैंट के सदर बाजार में तीन दुकानों में लगी आग
विज्ञापन
दीवाली की खुशियां मना रहे थे कि एक फोन आया और सब कुछ मातम में बदल गया। बरसों की कमाई राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। घटना हरियाणा के अंबाला कैंट की है। शहर के सबसे ज्यादा भीड़-भड़ाके वाले सदर बाजार में कपड़े की तीन दुकानों में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते तीनों दुकानों जलकर खाक हो गई और लाखों का कपड़ा राख का ढेर बन गया। आग इतनी भयानक थी कि बिजली की सप्लाई कटवाकर बचाव अभियान चलाना पड़ा। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के देरी से पहुंचने पर लोग भड़क गए।
विज्ञापन

शॉट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण

अंबाला कैंट के सदर बाजार में तीन दुकानों में लगी आग
आग लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कौशिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 3 दुकानों में भयानक आग लग गई थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो लोग आग बुझाने में जुटे थे। फायर बिग्रेड की गाड़ियां उनके पहुंचने के कुछ देर बाद आईं, लेकिन दो घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया।

डीएसपी ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट हो सकता है। क्योंकि कपड़े का शोरूम था, इसलिए जरा सी चिंगारी बड़ी आग बन गई और देखते ही देखते तीन दुकानों में आग लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें