फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुखभंजनी का मंदिर, जहां दलित परिवार से करवाते हैं पहली पूजा

Tue, 11 Oct 2016 09:15 AM IST
मोहित धूपड़/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला शहर में मां काली का अनोखा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानकार हैरानी होगी कि देश में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां पर नवरात्रों में सबसे पहली पूजा दलित परिवार से करवाई जाती है।
विज्ञापन


ये मंदिर स्थित है, हरियाणा के अंबाला शहर में। यहां मां दुखभंजनी का एक मंदिर ऐसा हैं, जहां जात-पात की सभी संकीर्णताएं खत्म हो जाती हैं। इस मंदिर में नवरात्र पूजन की शुरुआत एक दलित परिवार से करवाई जाती है।

दलित परिवार को सम्मान के साथ मंदिर में बतौर मेहमान बुलाया जाता है। उसके बाद वह परिवार सबसे पहले मां को दुग्ध स्नान करा पूजा अर्चना करता है। इसी के बाद दूसरे लोगों को मां की पूजा और दुग्ध स्नान की अनुमति मिलती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मंदिर में 25 साल से निभाई जा रही ये परंपरा

अंबाला शहर में मां काली का अनोखा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में ये परंपरा में मंदिर के संस्थापक पंडित विष्णु दत्त ने शुरू की थी। अमर उजाला को विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि ये परंपरा करीब 25 साल से चल रही है। समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, जात-पात की संकीर्ण धारणाओं से व्यथित होकर उन्होंने यह परंपरा शुरू कराई। उन्होंने बताया कि दुग्ध स्नान के बाद एकत्रित हुए दूध की खीर बनाई जाती है। शोभायात्रा के बाद इस खीर के प्रसाद को जगह-जगह बांटा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें