फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी बोले- बाबा गिरफ्त में आ गया तो हनीप्रीत भी आ जाएगी, हिंसा में शामिल बख्शे नहीं जाएंगे

Sat, 23 Sep 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीएस संधू - फोटो : ani
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रकरण के दौरान हुई हिंसा में जो भी शख्स शामिल रहे हैं उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सबकी पहचान करके गिरफ्तारियां की जा रही हैं और टॉप सूची में शामिल हनीप्रीत इंसां, आदित्य इंसां और पवन इंसां की गिरफ्तारी के लिए इंटरनेशनल अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


देश ही नहीं विदेश की सुरक्षा एजेंसियां भी तलाश में जुट चुकी हैं। ये बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने शनिवार को सिरसा में पत्रकारवार्ता में कही। डीजीपी ने कहा कि हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसां और पवन इंसां को चेतावनी जारी कर दी गई है कि वे खुद को पुलिस के हवाले कर दें नहीं तो उसकी प्रॉपर्टी सील कर दी जाएगी। 

पढ़ें:- विश्वास गुप्ता बोला- हनीप्रीत को अपने पास रखने के लिए बाबा ने खेला बिग बॉस जैसा खेल

इनकी तलाश में दूसरे राज्यों की पुलिस के मिलकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की तलाश सही दिशा में जा रही है और इनके बारे में कई इनपुट भी मिले हैं। डीजीपी ने कहा कि जब इतना बड़ा बाबा गिरफ्त में आ गया तो लापता हनीप्रीत भी आ जाएगी। 
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि 25 अगस्त की हिंसा में अब तक प्रदेशभर में 1100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सिरसा में ही कुल 44 लोगों को हिरासत में लिया गया है जो हिंसा में शामिल रहे। डीजीपी ने कहा कि हिंसा और डेरा से जुडे़ मामलों हर शख्स से पूछताछ होगी चाहे वो डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हो या डेरा प्रमुख का दामाद और पुत्रवधू। 

पहले दर्ज नहीं था हनीप्रीत के खिलाफ केस

फाइल
उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के नामचार्चा घरों में अभी सत्संग की अनुमति नहीं दी गई है। हाईकोर्ट के निर्देश पर डेरा की प्रापर्टी सील की जाएगी। जहां तक सिरसा डेरा की बात है तो कोर्ट कमिश्नर ने हाईकोर्ट को सर्च ऑपरेशन की रिपोर्ट सौंपनी है। इसके बाद कोर्ट अगर निर्देश देगी तो डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय को सील किया जाएगा। 

पढ़ें:- राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की सूचना दीजिए, एक लाख का इनाम लीजिए

डेरा प्रकरण में सिरसा शहर को सुरक्षित रखने पर डीजीपी बीएस संधू ने सिरसा पुलिस प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा को लेकर सिरसावासियों में भय का माहौल था। सिरसा पुलिस ने शहर को बचाया और इसमें शहर के लोगों ने पुलिस का पूरा साथ दिया। डीजीपी ने कहा कि डेरा की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा से कैसे फरार हुई इसको लेकर डीजीपी बीएस संधू का कहना है कि सुरक्षा बलों ने डेरा सच्चा सौदा की घेराबंदी तो कर रखी थी, लेकिन डेरा सच्चा सौदा का क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि डेरा का हिस्सा कई गांवों से लगता है। हनीप्रीत 25 अगस्त की रात डेरा सच्चा सौदा में आकर फरार हुई। 
विज्ञापन

मीडिया कर्मी ले सकते हैं सुरक्षा

बीएस संधू
इस दिन हिंसा हुई थी ऐसे में डेरा के पीछे का इलाका खुला था। इसी रास्ते से वो फरार हो गई। 25 को अगस्त को हनीप्रीत के खिलाफ कोई केस भी दर्ज नहीं था। हनीप्रीत का हिंसा से संबंध डेरा प्रवक्ता सुरेद्र धीमान से पूछताछ के बाद सामने आया। डीजीपी ने कहा कि हनीप्रीत के पति विश्वास गुप्ता से पंचकूला पुलिस ने पूछताछ की है, विश्वास गुप्ता ने हनीप्रीत के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं दी।

पढ़ें:- पूर्व पति ने खोली राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते की पोल, 10 गंभीर आरोप

डेरा अनुयायियों की ओर से मीडिया कर्मियों को निशाना बनाए जाने के संबंध में पुलिस महानिदेश का कहना है कि मीडिया कर्मियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। अगर किसी मीडियाकर्मी को सुरक्षा कर्मी की जरूरत है तो वे पुलिस सुरक्षा ले सकता है। 

उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी को निर्देश भी दिए। सिरसा पुलिस दिन और रात को मीडिया के कार्यालयों के आसपास गश्त कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें