फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp पर सजायाफ्ता राम रहीम की तुलना गुरु गोबिंद सिंह से, लोग भड़के

Sat, 23 Sep 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
जेल में सजा काट रहे राम रहीम की तुलना व्हाट्सऐप पर गुरु गोबिंद सिंह ने किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर सिख संगत भड़क गई। मामला हरियाणा के कैथल का है। गुहला में सोशल वेबसाइट व्हाट्सएप पर गुरु गोबिंद सिंह की तुलना बाबा राम रहीम से कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर इस मामले में गुहला पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गुहला निवासी खजान सिंह ने बताया कि गांव हेमूमाजरा निवासी चरणदास डेरा प्रेमी है। जिसने व्हाट्सएप पर बने शंखनाद नाम के ग्रुप पर एक पोस्ट डाली, जिसमें गुरुग्रंथ साहिब की गुरुवाणी का निरादर किया गया है।

 
विज्ञापन

जानबूझ कर विवाद कराने को की गई ये हरकत

Ram Rahim - फोटो : File Photo
आरोप है कि, गुरु गोबिंद की तुलना सिरसा के गुरमीत राम रहीम से की गई है। जिसके कारण सिख संगत की भावना को ठेस पहुंची है। खजान सिंह का आरोप है कि यह सब जानबूझ कर किया गया है ताकि डेरा प्रेमी और सिख संगत के बीच विवाद खड़ा किया जा सके। लोग धर्म और समाज के नाम पर दंगा करे।

उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि समाज में शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस खजान सिंह की शिकायत पर चरणदास के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें