फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: टोल पर किसानों के धरने में तैनात होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर ही गई जान

Mon, 19 Feb 2024 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

गांव माहूआणा में दिल्ली-फाजिल्का हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर दो दिन से धरना लगाया हुआ है। इसके चलते टोल से वाहन फ्री में गुजर रहे हैं। वहीं धरना स्थल पर थाना लंबी पुलिस की ओर से यातायात दुरुस्त रखने के लिए लगाए नाके पर होमगार्ड जवान चरणजीत सिंह ड्यूटी पर तैनात था। 
विज्ञापन
मृतक चरणजीत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर में दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राज्य मार्ग टोल प्लाजा गांव माहूआणा पर रविवार की देर शाम किसानों की ओर से लगाए गए धरने के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव माहूआणा में दिल्ली-फाजिल्का हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर दो दिन से धरना लगाया हुआ है। इसके चलते टोल से वाहन फ्री में गुजर रहे हैं। वहीं धरना स्थल पर थाना लंबी पुलिस की ओर से यातायात दुरुस्त रखने के लिए लगाए नाके पर होमगार्ड जवान चरणजीत सिंह ड्यूटी पर तैनात था। 

रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने चरणजीत सिंह को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मलोट में रखवा दिया है। वहीं कार चालक हादसे को अंजाम देने के बाद कार छोड़ फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें