फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम ने किया कमाल, अब पांच सितारों को मिला सम्मान

Sun, 22 Aug 2021 01:50 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि हॉकी खिलाड़ियाें ने बेहतर प्रदर्शन कर गौरवान्वित किया है। पुरुष टीम पदक जीतने में कामयाब रही, वहीं महिला टीम ने भी कड़े प्रदर्शन से सबका मन जीत लिया। खेल मंत्री ने कहा कि हॉकी चंडीगढ़ को किसी भी तरह की मदद चाहिए तो वह उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी मोनिका को चेक सौंपते हरियाणा के राज्यपाल और पंजाब के खेल मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से ट्रेनिंग कर टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय हॉकी टीम के सिताराें का शनिवार को सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह हॉकी चंडीगढ़ की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया के एक होटल में आयोजित हुआ।

विज्ञापन


समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि और पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी विशिष्ट अतिथि रहे। सम्मानित होने वाले हॉकी ओलंपियन में रूपिंदर पाल सिंह, गुरजंट सिंह, मोनिका मलिक, शर्मिला देवी और रीना खोखर शामिल रहीं।

वहीं कोच गुरमिंदर सिंह और शिवेंद्र सिंह भी सम्मानित हुए। हॉकी के पांचाें खिलाड़ियाें को 5-5 लाख रुपये और दो कोचाें को 2.5-2.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर हॉकी चंडीगढ़ के करन गिल्होत्रा के साथ हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा और पूर्व ओलंपियन गगन अजीत सिंह भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल बोले- 41 साल बाद कांस्य पदक जीत खिलाड़ियों ने बेमिसाल काम किया

इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हॉकी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय पुरुष टीम ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीत कर बेमिसाल काम किया है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि पदक विजेता हॉकी टीम में हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ी शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि राज्य की खेल नीति के तहत सरकार स्वर्ण पदक जीतने वालों को 6 करोड़, रजत जीतने वालों को 4 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों को 2.5 करोड़ का पुरस्कार दे रही है।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खेल नीति तैयार करनी चाहिए ताकि वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए हर समय तैयार है।

सम्मान पाने वाले ओलंपिक खिलाड़ियाें का परिचय

रुपिंदर पाल सिंह
11 नवंबर 1990 को जन्मे रुपिंदर पाल सिंह प्रोफेशनल हॉकी खिलाड़ी हैं। वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे फुलबैक के रूप में खेलते हैं और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से एक हैं। उन्होंने ग्लासगो में 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स, इंचियोन में 2014 एशियन गेम्स, रियो में आयोजित 2016 ओलंपिक खेलों और गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।

गुरजंट सिंह
26 जनवरी 1995 को जन्मे गुरजंट सिंह एक जाने माने हॉकी खिलाड़ी हैं। मैदान में फॉरवर्ड के तौर पर खेलते हैं। लखनऊ में 2016 के पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। वह इस टीम का हिस्सा रहे। साथ ही टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे।

मोनिका मलिक
मोनिका मलिक का जन्म 5 नवंबर 1993 को हुआ। वह भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2014 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वे कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। वे टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रहीं।

शर्मिला देवी
ओलंपिक में फॉरवर्ड स्ट्राइकर के रूप में खेलने वाली शर्मिला देवी (जन्म 10 अक्टूबर, 2001) ने 2019 में सीनियर हॉकी टीम में अपने खेल जीवन की बेहद शानदार शुरुआत की। उसी वर्ष, उन्हें ग्रेट ब्रिटेन सीरीज में भी शामिल किया गया। जिसके बाद उन्होंने सभी अन्य महत्वपूर्ण ओलंपिक क्वालीफाइंग सीरीज के मैचों में भी हिस्सा लिया।

रीना खोखर
10 अप्रैल 1993 को जन्मी रीना खोखर भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलती हैं। वह उस 18 सदस्यीय हॉकी टीम का हिस्सा थीं, जिसने 2018 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम में वापसी की थी। क्लब स्तर पर खोखर मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के लिए खेलती हैं। वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रहीं।

सम्मानित होने वाले कोच

गुरमिंदर सिंह: चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के प्रमुख कोच हैं। इनकी मेहनत के बलबूते कई हॉकी खिलाड़ियाें ने राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर हॉकी टीमें में जगह बनाई हैं।

शिवेंद्र सिंह: जन्म 9 जून 1983 को ग्वालियर में जन्मे शिवेंद्र सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सहायक कोच, एक पूर्व भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। वे भारतीय टीम में सेंटर फॉरवर्ड के रूप में खेलते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें