फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमटी: सड़क पर उतारा साढ़े तीन हजार लोगों का सैलाब, जाम

Wed, 30 Mar 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर/पंचकूला।
विज्ञापन
सूरजपुर से पंचकूला तक पदयात्रा, पुलिस ने बेला बिस्टा चौक पर रोका - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिंजौर स्थित एचएमटी फैक्टरी को बचाने और 20 महीने से रुके वेतन को जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को करीब साढ़े तीन हजार लोगों का सैलाब सड़क पर उतरा। सूरजपुर से पंचकूला तक पदयात्रा के दौरान हर किसी की जुबां पर बस एक ही नारा था ‘एचमटी बचाओ, वेतन दिलाओ और इलाका बचाओ।’
विज्ञापन

पदयात्रा का हर चौक और मोड़ पर भव्य स्वागत करने के साथ सामाजिक, धार्मिक और राजीनितक दलों के नेता और कार्यकर्ता इस हक की लड़ाई में शामिल होते गए। इतना ही नहीं सड़क किनारे वाहन खड़ा करके राहगीर पर नारे लगाते नजर आए। यह पदयात्रा एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले निकली।

पिंजौर से सुबह 9 बजे शुरू हुई पदयात्रा
एचएमटी फैक्टरी को बचाने और वेतन की मांग को लेकर यह पदयात्रा दो हजार साथियों के साथ पिंजौर से सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई। जैसे-जैसे पदयात्रा बढ़ती गई पदयात्रा में लोगों की संख्या में भी इजाफा होता गया। पदयात्रा में शामिल लोगों की संख्या को देखकर पुलिस और प्रशासन की सांसें फूल गईं। पदयात्रा केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुई पंचकूला पहुंची। लेकिन जैसे ही पदयात्रा ने चंडीगढ़ स्थित विधानसभा की तरफ रुख किया और बेलाबिस्टा चौक पर पहुंची तो पुलिस जवानों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। चंडीगढ़ की ओर न बढ़ पाने पर कर्मचारियों ने पंचकूला के उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ को मुख्यमंत्री हरियाणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त बराड़ ने आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह ज्ञापन प्रधानमंत्री तक पहुंचवाया जाएगा।
विज्ञापन

 
हमारी दो मांगें ‘एचमटी बचाओ, वेतन दिलाओ’
पदयात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से एचमएटी कार्मिक संघ के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी सिर्फ दो मांगें हैं। पहली मांग है फैक्टरी को सुचारु रुप से चलाया जाए और दूसरी कर्मचारियों को बकाया वेतन दिलाया जाए। यदि वेतन न मिला तो अगली पदयात्रा पिंजौर से कालका तक निकालेगी और मांग पूरी होने तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

हमारी दो मांगें ‘एचमटी बचाओ, वेतन दिलाओ’

आंखों से देखने में असमर्थ ने भी लिया पदयात्रा में हिस्सा - फोटो : amarujala
जैसे ही पदयात्रा माजरी चौक पहुंची जाम की स्थिति बन गई। करीब 15 मिनट तक चौक पर जाम लग रहा। यात्रा आगे बढ़ने के बाद यातायात बहाल किया गया।

अधिकारियों ने आकस्मिक छुट्टी ली
पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक लतिका शर्मा मुर्दाबाद के खूब नारे लगे। वहीं पदयात्रा में शामिल होने के लिए कंपनी के कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने आकस्मिक छुट्टी ली। पदयात्रा एचएमटी परिसर से शुरू होकर सूरजपुर चंडी मंदिर, पुराना पंचकूला माजरी चौक पहुंचीं।

एचएमटी के प्रदर्शनकारियों को बांटे फल और जूस
पंचकूला। एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के पैदल मार्च के दौरान राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने जूस और फल की सेवा की। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रधान कुलभूषण गोयल ने माजरी चौक पर समिति की मांगों का समर्थन किया। गोयल के नेतृत्व में युवा इनेलो नेता अमरजीत चौधरी, शहरी प्रधान एसपी अरोड़ा, पार्षद सलीम खान,  देसराज पोसवाल, जय सिंह, इंद्रजीत बड़ैच, जसवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च में जूस और फल वितरण किया।
 
पदयात्रा में ये लोग रहे शामिल
एचएमटी फैक्टरी पिंजौर के सभी कर्मचारी, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख, शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल, एचएमटी कार्मिक संघ के प्रधान मोहिंदर सिंह, एचएमटी आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश चौहान, कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, कांग्रेस नेत्री मनवीर कौर गिल, जिलाध्यक्ष पंचकूला हजकां बलवान ठाकुर, पूर्व चेयरमैन ब्लाक समिति नरेश मान, इनेलो नेता कुलभूषण गोयल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मान, पूर्व चेयरमैन ब्लाक समिति धनेंद्र वालिया, कांग्रेस नेत्री मनवीर कौर गिल शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें