मैं दिल्ली का रहने वाला हूं और पहली बार हिसार आया हूं। यहां तक कि एयर टैक्सी में ही पहली बार बैठा हूं। केवल एयर टैक्सी का अनुभव लेने के लिए ही यहां आया था और सफर में बहुत आनंद आया। - दीप सिंह बावा, बिजनेसमैन, दिल्ली।
मैं दिल्ली का रहने वाला हूं और सिर्फ एयर टैक्सी की यात्रा करने के लिए आया था। बेहद अच्छा लगा। - शुभम, यात्री।
1755 रुपये होगा किराया, ऑनलाइन करवानी होगी बुकिंग
एयर टैक्सी कंपनी ने फिलहाल चार सीटर हवाई जहाज मंगाए हैं। यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए 1755 रुपये किराया देना होगा। उड़ान स्कीम के तहत 1755 रुपये किराया केंद्र सरकार और इतना ही राज्य सरकार वहन करेगी। एयर टैक्सी की ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी। कंपनी द्वारा प्राइवेट बुकिंग की सुविधा भी रखी गई है, जिसका किराया अलग होगा। शुरुआती चरण में हिसार से चंडीगढ़ के बीच हर रोज आवागमन की एक उड़ान निर्धारित समय पर होगी।
- धर्मशाला और देहरादून के लिए शुरू होंगी उड़ान
- हिसार से चंडीगढ़ : 14 जनवरी 2021 को शुरू हो चुकी।
- हिसार से देहरादून : 18 जनवरी 2021 को शुरू होगी।
- हिसार से धर्मशाला : 23 जनवरी 2021 को शुरू होगी।
इटली से लाई गई एयर टैक्सी
एयर टैक्सी को लेकर हिसार पहुंचीं पायलट पूनम गौड़ ने बताया कि उनका हिसार का अनुभव बेहद सुखद रहा। वे पहली बार यहां आई हैं। उन्होंने बताया कि वे पायलट हैं और एयर टैक्सी को इटली से भी वे ही लेकर आई थीं। यह अनोखा है। इससे लोगों को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही फ्लाइट का शेड्यूल वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।
हम एयर टैक्सी को लगातार चलाएंगे। कभी मौसम की दिक्कत रही तो बात अलग है। चंडीगढ़ के अलावा अन्य स्थानों के लिए भी एयर टैक्सी का संचालन जल्द होगा। हम हिसार से देश के विभिन्न हिस्सों में एयर कनेक्टिविटी देंगे। - वरुण सुहाग, निदेशक, एयर टैक्सी कंपनी।