वर्ल्ड रिकार्ड मैराथन रनर 103 साल के फौजा सिंह ने आज पटियाला में अपनी लंबी उम्र में भी स्वस्थ रहने के राज खोले। उन्होंने कहा कि वह इस आयु में भी रोजाना कईं मील तक पैदल चलते हैं। वह नशा नहीं करते हैं और शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने नौजवानों को भी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि नशों के कारण पंजाब पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है। इसलिए नौजवानों को नशों से दूर रहना चाहिए और साथ ही इसके खिलाफ पूरे समाज को जागरूक करना चाहिए।
वह मंगलवार को स्थानीय जिमखाना क्लब में जनहित समिति व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पटियाला के 250 साल पूरे होने के मौके पर 12 अप्रैल को रखी शार्ट मैराथन के कर्टेन रेजर प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।