फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी वाली बहन जी ने भगवंत मान को कहा- पूरे नंबर लेकर पास होना है

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान को हर ओर से बधाई संदेश आ रहे हैं। एक खास बधाई संदेश और जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला संदेश उन्हें आया है। यह संदेश दिया है भगवंत मान की कॉमेडी जुगनू हाजिर है में हिंदी वाली बहन जी का किरदार निभाने वाली कलाकार अनीता शब्दीश का। अनीता शब्दीश ने एक वीडियो संदेश में जुगनू हाजिर है के कुछ वीडियो सीन के साथ भगवंत मान को कहा है कि आपको ढेर सारी दुआएं हैं। आपको इस जिम्मेदारी को निभाना है और पूरे नंबर लेकर पास भी होना है। अनीता शब्दीश ने संदेश में भगवंत मान के लिए सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सारे कला जगत और सारे पंजाबियों में जीत की खुशी है। उन्होंने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह करवाकर आपने काफी अच्छा किया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचारों को लागू करना बहुत बड़ा इम्तिहान है। इसका परचा देने के लिए भगवंत मान जा रहे हैं। मान साहब! आपको दिली मुबारक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें