फतेहगढ़ साहिब में एक निजी संपत्ति पर पंजाब पुलिस के कब्जे के मामले में पंजाब सरकार की ओर से सोमवार को स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई।
स्टेटस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए याची पक्ष ने दलील दी कि सरकार ने 3 कनाल 15 मरले में से 5 मरले पर अपना कब्जा नहीं छोड़ा है। चीफ जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अरूण पल्ली पर आधारित खंडपीठ ने फतेहगढ़ साहिब के डीसी को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले में विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करें।
हाईकोर्ट ने डीसी से पूछा है कि ये पांच मरले जमीन किसने और कैसे कब्जा जमाया? हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में पंजाब सरकार को निर्देश दिए थे कि वह इस मामले में स्टेटस रिर्पोट दाखिल करे। रिर्पोट दाखिल न की स्थित में पंजाब के डीजीपी को कोर्ट में हाजिर रहने के निर्देश दिए थे।