फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court News: अदालत ने कहा- सिद्धू मूसेवाला के दोस्त की सुरक्षा सुनिश्चित करे पंजाब सरकार

Tue, 09 Aug 2022 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है और साथ ही सरकार को आदेश दिया है कि वह याचिकाकर्ता पर खतरे का आकलन करे। यदि याची को सुरक्षा की जरूरत हो तो तत्काल सुरक्षा दी जाए और अगले आदेश तक सुरक्षा वापस न ली जाए। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एडवोकेट जनरल कार्यालय में असिस्टेंट एडवोकेट जनरल के तौर पर कार्यरत सिद्धू मूसेवाला के दोस्त हरसिमरन सिंह सिद्धू की सुरक्षा सुनिश्चित करने का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है। साथ ही इस मामले में पंजाब सरकार को 14 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  

विज्ञापन


हरसिमरन सिंह सिद्धू ने सीनियर एडवोकेट बिपिन घई के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि याची एडवोकेट है और वर्तमान में एजी कार्यालय में असिस्टेंट एडवोकेट जनरल है। याची ने बताया कि वह सिद्धू मूसेवाला का करीबी दोस्त था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसे भी गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही हैं। 

इस बारे में याचिकाकर्ता ने पुलिस को रिप्रजेंटेशन भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब याचिकाकर्ता ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है और साथ ही सरकार को आदेश दिया है कि वह याचिकाकर्ता पर खतरे का आकलन करे। यदि याची को सुरक्षा की जरूरत हो तो तत्काल सुरक्षा दी जाए और अगले आदेश तक सुरक्षा वापस न ली जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें