फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट: ऊंची योग्यता की स्थिति में निर्धारित योग्यता न होने पर भी दी जा सकती है नियुक्ति 

Sun, 31 Oct 2021 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

  • डिप्लोमा इन आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी आवेदकों की याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज
  • बीएएमएस आवेदकों को आयुर्वेदिक डिस्पेंसर पद के लिए योग्य मानने को दी थी चुनौती
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में डिप्लोमा धारकों द्वारा आयुर्वेदिक डिस्पेंसर पद के लिए बीएएमएस आवेदकों को भी योग्य मानने को चुनौती देने वाली याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि निर्धारित योग्यता न होने पर भी ऊंची योग्यता वाले आवेदकों को नियुक्ति से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए दिनेश कुमार व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (एचएसएससी) ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसर के 138 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें निर्धारित योग्यता डिस्पेंसरी में डिप्लोमा थी। याची ने नियुक्ति प्रक्रिया में हिस्सा लिया और परीक्षा भी दी। याची को यह जानकर हैरानी हुई कि कई बीएएमएस आवेदकों ने भी परीक्षा दी और उन्हें दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया।

यह भी पढ़ें : हरियाणा दिवस: एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट को भी रजिस्ट्री की शक्तियां, 1 नवंबर से लागू होगा निर्णय
विज्ञापन


याची ने इस बारे में एचएसएससी को मांगपत्र भी दिया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। बीएएमएस आवेदकों को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया गया। याची ने कहा कि जब बीएएमएस आवेदकों के पास फार्मेसी का डिप्लोमा और ट्रेनिंग ही नहीं है तो कैसे उन्हें इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। हरियाणा सरकार ने याची की दलीलों का विरोध किया। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि बीएएमएस और डिप्लोमा इन फार्मेसी इंडियन मेडिसन के एक ही क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बीएएमएस की अवधि डिप्लोमा फार्मेसी से कहीं अधिक है। बीएएमएस डिग्री धारक डिप्लोमा के छात्रों को पढ़ाते भी हैं। ऐसे में ऊंची योग्यता रखते हैं और ऊंची योग्यता होने के कारण डिप्लोमा न होने के बावजूद वह इस पद पर नियुक्ति के लिए हकदार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें