फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में चार करोड़ में बिका चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर का हेरिटेज फर्नीचर फ्रांस में एक बार फिर नीलाम हुआ है। 14 जून को इस नीलामी में फर्नीचर के 16 आइटम्स बिके, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये लगाई गई। शहर के वकील अजय जग्गा के नीलामी से एक हफ्ते पहले इसकी जानकारी दी थी, लेकिन इसे रोका नहीं जा सका। उन्होंने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को शिकायत भेजकर अपील की है कि इन फर्नीचर की संभाल के लिए संसद को कोई फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन

जग्गा ने बताया कि फ्रांस के एक शहर में हुई नीलामी में 12 आर्म चेयर सबसे अधिक 73.29 लाख रुपये में नीलाम हुई हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ की स्टोरेज कैबिनेट, सिंगल बेड, लॉ चेयर, स्टोरेज यूनिट, लिविंग रूम फर्नीचर, आर्म चेयर, एडमिनिस्ट्रेटिव डेस्क, बुक केस, बड़ा डाइनिंग टेबल व स्टूल आदि की भी लाखों की बोली लगी है। जग्गा ने कहा कि अगर सरकार इन हेरिटेज फर्नीचर को रखना चाहती है, तो इन्हें आर्ट संपत्ति घोषित किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो इन हेरिटेज आइटम्स की ग्लोबल ऑक्शन के लिए नियम तय किए जाने चाहिए, ताकि इनसे सरकार को राजस्व मिल सकें। उन्होंने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की संभाल न करने के चलते करोड़ों रुपये के राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन आइटम्स को देश से बाहर भेजने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए, उनकी जांच होनी चाहिए। बता दें कि पिछले कुछ साल में शहर के करोड़ों रुपये के हेरिटेज फर्नीचर की यूएसए, यूके, फ्रांस व जर्मनी समेत अन्य देशों में नीलामी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें