फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एचईआरसी के अध्यक्ष शर्मा और सदस्य गर्ग ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने शुक्रवार को यहां हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष नंद लाल शर्मा और सदस्य मुकेश गर्ग को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नंद लाल शर्मा ने एसजेवीएन (सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड) में तीन सालों तक कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में उन्होंने तीन सालों तक सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई। बिजली के क्षेत्र में उनका लगभग 18 साल और कानून एवं प्रशासन में 16 सालों का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन

वहीं, मुकेश गर्ग ने 35 साल यानी 1986 से 2021 तक जगाधरी में जिला कोर्ट यमुनानगर में वकील के रूप में कार्य किया है। वह हरियाणा राज्य विधि आयोग में सदस्य भी रहे हैं। इस मौके पर ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें