बबल विर्क और आर्यन बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया
चंडीगढ़। इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने छात्र संगठन इकाई आईएसओ (इनेलो स्टूडेंट आर्गनाइजेशन) के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन सिंह चौटाला से विचार-विमर्श के बाद छात्र संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज्यस्तरीय पदों एवं जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं।
बुधवार को आईएसओ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने छात्र इकाई कार्यकारिणी विस्तार की सूची जारी की। बबल विर्क और आर्यन बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। नई नियुक्तियों में जयदीप सरोहा, मोहित सैनी, ईदु खान, तोसिफ चौधरी को महासचिव, बॉबी तेवतिया, मोहित बेलरखा, सागर चौधरी, दिनेश कस्वां, योगेश ग्रवा को सचिव बनाया। वहीं, नरेंद्र जांगड़ा, नमन धांधी, चंद्र मोहन शर्मा को संगठन में सहसचिव के पद पर नियुक्त किया है। मनोज गुर्जर को पंचकूला, समृत बडोली को अंबाला, अरमान टाटला को कुरुक्षेत्र, विकास शेरगढ़ को कैथल, अभिमन्यु सिहाग को सिरसा, साहिल दीप कस्वां को हिसार, कुंवर चौधरी को पलवल और अमित ताखर को फतेहाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, गौरव बेनीवाल को फतेहाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया।