सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (सीटीपी/रीअपीयर) की परीक्षा में 23,820 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। जिनमें से 12,101 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 11,719 परीक्षार्थियों की रीअपीयर आई है। इस परीक्षा में 16,622 लड़के बैठे थे, जिनमें से 8,306 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 49.97 रहा है, जबकि 7,198 प्रविष्ट लड़कियों में से 3,795 पास हुईं।
इनका पास प्रतिशत 52.72 रहा। लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा पास प्रतिशत में 2.75 की बढ़ोतरी अर्जित की है। ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 49.72 रहा जबकि शहरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशत 53.94 है। इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जांच/पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।