फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: लगातार बदल रहे मौसम के रंग, शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, धूप से राहत भी मिली, ट्रेनें अभी भी रद्द

Tue, 06 Feb 2024 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बहादुरगढ़ में मंगलवार की सुबह 7 बजे से दो घंटे तक घना कोहरा रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शीत लहर का प्रकोप रहा। धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण पूरी तरह साफ हो गया।
विज्ञापन
कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। मंगलवार सुबह शीतलहर चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में फिर से काफी कमी आई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को सोनीपत का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने वायु गुणवत्ता में सुधार कर दिया है। सुबह एक्यूआई 75 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 113 दर्ज किया गया था। वहीं झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रेवाड़ी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से दृश्यता 10 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कोहरा अधिक पड़ने की वजह से ठंड फिर से बढ़ चुकी है। शीत लहर भी चल रही है। सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रोहतक में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह 8:00 बजे बाद हल्की धूप खिली। ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से रही। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री रहा। सुबह कोहरे के साथ मौसम में नमी बनी रहेगी। जींद में दिन की शुरुआत धुंध से हुई। साथ ही सुबह धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। हवा की गति 5 किलोमीटर रही।

नारनौल में चार दिन की राहत के बाद कोहरे ने फिर वाहनों की रफ्तार रोक दी है। वहीं कोहरे के साथ शीत लहर चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में मंगलवार सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। 8:00 के बाद धूप खिली। न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिनों में दो डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की सुधरी गुणवत्ता एक्यूआई 59 रहा। सुबह हल्की सर्द हवा चली।

बहादुरगढ़ वासियों को मंगलवार को साफ ऑक्सीजन मिली। एक्यूआई हरे रंग में 75 पर दर्ज किया गया।
झज्जर में तीन दिन की राहत के बाद मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। अल सुबह गहरा कोहरा छाया हुआ था, लेकिन शीतलहर के चलते कोहरा छटने लगा हैं। आसमान में बादलवाही छाई हुई हैं। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें