फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ शिकायत और गर्मी का येलो अलर्ट जारी... पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें... 

Thu, 27 May 2021 06:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बजट सत्र के दौरान पारित क्षति वसूली विधेयक अब कानून बन गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की मंजूरी के बाद हरियाणा सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। पढ़ें हरियाणा में आज की हलचल...
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गर्मी कहर बरपा रही है। 30 और 31 मई को फिर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने अंधड़ और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गरमी के बीच प्रदेश में संक्रमण की दर घटने की खबर काफी सुकून देने वाली है। वहीं फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के एक सवाल की गरमी पुलिस तक पहुंच गई है पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 
हरियाणा : अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग 
फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ गुरुवार को हिसार के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी गई। मामला बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष बहन मायावती के बारे में एक टॉक शो के दौरान अश्लील,नस्लवादी व आपत्तिजनक जोक सुनाने का है। 
 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 
विज्ञापन


हरियाणा में गर्मी का येलो अलर्ट
हरियाणा में 30 और 31 मई को फिर से मौसम बदलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने अंधड़ और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले 29 तक प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और गर्मी सताएगी। इधर, नौतपा के दूसरे दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

हरियाणा: 5476 ने जीती जिदंगी की जंग, मंद पड़ी संक्रमण की रफ्तार 
हरियाणा में रिकवरी दर बुधवार को बढ़कर 94.75 प्रतिशत पहुंच गई। कोरोना संक्रमण के 3183 नए मामले सामने आए और 5476 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी दर 6.02 प्रतिशत और दूसरी लहर की संक्रमण दर 15.23 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.0 फीसदी है।  
विज्ञापन


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 


हरियाणा: क्षति वसूली कानून लागू 
हरियाणा में अब सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं। अगर सार्वजनिक संपत्ति को किसी ने नुकसान पहुंचाया तो वसूली भी उसी से होगी। साथ ही हर्जाना राशि नहीं दिए जाने पर उसकी संपत्ति कुर्क की जा सकेगी। बजट सत्र के दौरान पारित क्षति वसूली विधेयक अब कानून बन गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की मंजूरी के बाद हरियाणा सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

हरियाणा: अस्पतालों में हो रही लूट, दर्द दे रहा इलाज   
अस्पतालों में लोगों को इलाज के बदले दर्द मिल रहा है। कहीं मरीज को डिस्चार्ज करने के बाद परिजनों को लंबा चौड़ा बिल थमाया जा रहा है तो कहीं मृतकों के लाखों के गहने गायब हो रहे हैं। करनाल में एक मरीज के घरवालों से 44 हजार रुपये पीपीई किट के नाम पर मांगे गए तो चंडीगढ़ में तो 21 घंटे का बिल लगभग 48 हजार रुपये बना दिया गया। वहीं यमुनानगर में तो हद ही हो गई। अस्पताल में मौत के बाद जब महिला का शव उसके परिजनों को सौंपा गया तो महिला के गहने गायब थे।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें