फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में फॉर्म भरा, रिजल्ट के बाद मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा कराया, अभी तक नही मिली भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में होने वाली भर्तियों की धीमी रफ्तार की वजह से परीक्षा पास कर चुके युवक इंतजार में बैठे हैं। वर्ष 2019 में फॉर्म भरने के बाद लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और मेडिकल सर्टिफिकेट जमा कराने के बाद भी युवकों की ज्वाइनिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही से सैकड़ों चयनित युवा इंतजार में बैठे हैं। बताया कि प्रशासन की प्रक्रिया शुरू से ही धीमी है। अगस्त-सितंबर 2019 में फॉर्म भरा गया था। दिसंबर 2019 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिन युवकों ने परीक्षा पास की, उनका टाइपिंग टेस्ट मार्च 2020 में निर्धारित किया गया, लेकिन लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन के खुलने के कई महीनों तक टाइपिंग टेस्ट नहीं लिया गया। युवकों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। कई युवक चंडीगढ़ आकर विभिन्न अधिकारियों से मिले, तब जाकर जनवरी-फरवरी 2021 में टाइपिंग टेस्ट लिया गया। इसके बाद रिजल्ट के लिए भी महीनों इंतजार करना पड़ा। नतीजे जारी होने के बाद मेडिकल सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए कहा गया। अब जब बहुत से युवकों ने मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करा दिया है, इसके बावजूद उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। वहीं, अन्य जगहों पर मेडिकल सर्टिफिकेट के जमा कराने के साथ ही उन्हें ज्वाइनिंग मिल जाती है। युवकों का कहना है कि प्रशासन ने रोजाना बड़े अधिकारियों की भर्ती हो रही है, फिर छोटे कर्मचारियों के लिए कोरोना का बहाना क्यों लगाया जा रहा है।
100 से ज्यादा युवकों ने एक साथ किया ई-मेल, एक का भा जवाब नहीं
यूटी प्रशासन को याद दिलाने के लिए बीते दिनों 100 से ज्यादा युवकों ने प्रशासन को एक साथ ई-मेल किया, ताकि कुंभकरणी नींद में सोए प्रशासन के अधिकारियों की आंख खुल सके। हालांकि, उन्हें एक भी ई-मेल का जवाब नहीं आया। एक अन्य युवक ने बताया कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने कुछ भर्तियां निकालीं। वह भर्ती कई महीने पहले ही पूरी हो चुकी है और उसमें जो युवा चयनित हुए थे, वह पिछले चार-पांच महीने पहले ही नौकरी पर भी लग गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 356 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें चंडीगढ़ के कुछ ही युवक हैं, बाकी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से हैं। एक अन्य युवक ने बताया कि वह रोजाना सुबह और शाम ई-मेल चेक करते हैं, क्योंकि प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि उन्हें ज्वाइनिंग के दिन की जानकारी ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी। इस इंतजार में ही उनके दिन बीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें