फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: रेवाड़ी में दिनदहाड़े बैंक कैशियर से लूट, सोनीपत में सीएम मनोहर लाल के दौरे का विरोध

Wed, 13 Oct 2021 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और नौ एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी गीता भारती को सहकारी समितियों की रजिस्ट्रार का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा वे हरियाणा व सहकारिता विभाग के सचिव का जिम्मा भी संभालेंगी।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में मंगलवार को अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विकास प्रस्ताव के आधार पर एनसीआर मास्टर प्लान-2021 बनेगा। बैठक में एनसीआर क्षेत्र घटाने-बढ़ाने के प्रस्ताव भी आए, लेकिन हरियाणा ने वर्तमान स्थिति पर संतोष जताया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि हरियाणा का लगभग 56 फीसदी एरिया एनसीआर में आता है। 2041 के मास्टर प्लान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेशों की तरफ से सुझाव दिए गए। इसके आधार पर मास्टर प्लान का ड्राफ्ट बनेगा। कुछ प्रदेशों ने एनसीआर क्षेत्र को बढ़ाने को कहा तो कुछ प्रदेशों ने एनसीआर क्षेत्र घटाने के लिए अपनी बात रखी। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन



पिटाई का खौफनाक वीडियो: डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पानी पिला-पिला कर मारा, दहल जाएगा दिल
हरियाणा के महेंद्रगढ़ का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक पर बेरहमी से डंडे से हमला किया जा रहा है। आरोपी घटना का वीडियो भी बना रहे हैं। इससे पता चलता है कि वे कितने बेखौफ हैं। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पर कर दीं। घटना नौ अक्तूबर की है। युवक महेंद्रगढ़ से काम कर लौट रहा था। रास्ते में रोककर युवक की पिटाई की गई। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी सांसें थम गईं।  पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणाः आईएएस गीता भारती संभालेंगी रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का जिम्मा, दो आईएएस और नौ एचसीएस का तबादला
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और नौ एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी गीता भारती को सहकारी समितियों की रजिस्ट्रार का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा वे हरियाणा व सहकारिता विभाग के सचिव का जिम्मा भी संभालेंगी। उनसे पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस लिया गया है। वे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का कामकाज पहले की तरह देखती रहेंगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन



रेवाड़ी में दिनदहाड़े बैंक कैशियर से लूट: मारपीट कर सात लाख की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए बदमाश
शहर के ब्रास मार्केट में बुधवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 7 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। लूट की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...


Sonipat News: सीएम मनोहर लाल के दौरे का विरोध करने पहुंचे किसान, गोहाना छावनी में तब्दील
सीएम मनोहर लाल के गोहाना दौरे को लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान गोहाना पहुंच गए और ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आनन-फानन बनाए गए हेलीपैड के सामने डट गए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गोहाना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस ने बेरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...


कार्रवाईः चरखी दादरी में जीएसटी चोरी करने वाले भट्ठा संचालकों पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 10 ट्रैक्टर पकड़े
जीएसटी चोरी और बिना बिल दिए ईंटें सप्लाई करने वाले भट्ठा संचालकों पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कार्रवाई की। तीन घंटे तक कार्रवाई इस कार्रवाई में 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। इन्हें आरटीए विभाग ने जब्त कर लिया है। पकड़े गए ट्रैक्टरों में 30 हजार ईंटें भरी गई थीं। सीएम फ्लाइंग ने आयकर और आरटीए विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। सुबह 11 बजे तक जुर्माना राशि तय नहीं हो पाई थी और अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर ही मौजूद थी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें