फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: करनाल में इंटरनेट सेवा बहाल, पानीपत में टावर पर चढ़ा किसान, पढ़ें- प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Fri, 10 Sep 2021 04:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को करनाल में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। करनाल के लघु सचिवालय में चार दिन से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। उधर, प्रशासन ने करनाल में इंटरनेट सेवा फिर बहाल कर दी है। पानीपत में एक किसान करनाल में तैनात रहे विवादित एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए टावर पर चढ़ गया है। किसान का कहना है कि कार्रवाई होने के बाद ही नीचे उतरूंगा। जींद में किसानों ने भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह बैरिकेडिंग तोड़ कर भाजपा कार्यालय तक जा पहुंचे। पढ़ें हरियाणा की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


शादी के दो दिन बाद दंपती ने लिया तलाक

विवाह के दो दिन बाद अलग हुए दंपती की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों को तलाक देने के लिए विवाह के 2 दिन बाद ही अलग होना पर्याप्त कारण है। हाईकोर्ट ने कहा कि विवाह के एक वर्ष के भीतर तलाक की याचिका दाखिल न कर सकने की शर्त को भी इसी आधार पर माफ किया जा सकता है। पढ़ें विस्तृत खबर

चरखी दादरी में शराब से भरा ट्रक पकड़ा

अंबाला कैंट से गुरुग्राम की बिल्टी कटवाकर नारनौल एल-1 पर जा रहे अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरे ट्रक को दादरी पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की एक हजार पेटियां बरामद कीं और दो लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में टावर पर चढ़ा किसान

करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित करने की मांग को लेकर समालखा निवासी किसान टावर पर चढ़ गया। किसान के टावर पर चढ़ते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और किसान को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अड़ा रहा कि जब तक करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। पढ़ें विस्तृत खबर

जींद में भाजपा कार्यालय के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन

हरियाणा के जींद में कैथल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक का विरोध करने शुक्रवार दोपहर खटकड़ टोल प्लाजा से किसान पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन बैरिकेडिंग की और किसानों को रोकने का प्रयास किया लेकिन किसान बेरिकेडिंग तोड़कर भाजपा कार्यालय तक पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पढ़ें विस्तृत खबर

करनाल में इंटरनेट सेवा बहाल

हरियाणा के करनाल में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए अराजकता को न फैलने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने करनाल समेत पांच जिलों में इंटरनेट सेवा ठप कर दी थी। हालांकि बाकी जिलों में पहले ही इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया था। वहीं करनाल में शुक्रवार को प्रशासन ने इंटरनेट सेवा शुरू कर दी।  उधर, किसानों के समर्थन में वकील भी उतर आए हैं। पढ़ें विस्तृत खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें