बहुमंजिला बिल्डिंग से गिरकर शनिवार को दो श्रमिकों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में श्रमिक डीसी आवास के बाहर एकत्रित हुए। यूनियन नेता संजीव ने कहा कि बिहारी भी देश के रहने वाले हैं, लेकिन उनके साथ प्रवासियों जैसा व्यवहार किया जाता है। जब तक मृतकों के परिवारों को मुआवजा नहीं मिलेगा और सभी मजदूरों का पंजीकरण नहीं होगा तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
क्लिक कर पढ़ें विस्तृत खबर
चंडीगढ़ में कॉलेज से ऑटो में बैठी छात्रा को अगवा करने की कोशिश
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 के कॉलेज से सेक्टर-23 स्थित घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुई 18 वर्षीय छात्रा को चालक और एक महिला जबरदस्ती दूसरे रास्ते पर ले जाने लगे। कई बार कहने के बावजूद जब चालक ने रास्ता नहीं बदला तो जान बचाने के लिए छात्रा ने ऑटो से छलांग लगा दी। यह देख ऑटो चालक मौके से भाग निकला। छात्रा के पैर में चोट आई है। छात्रा के भाई की लिखित शिकायत के बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्लिक कर पढ़ें विस्तृत खबर
आजादी का अमृत महोत्सव: नगर निगम ने 7.5 किमी तक आयोजित की साइकिल रैली
चंडीगढ़ नगर निगम ने रविवार को सुखना लेक से सेक्टर 16/23 के चौक तक साइकिल रैली निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इसमें शहर के हर वर्ग ने हिस्सा लिया। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इसी के साथ छह दिनों से चल रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन हो गया है।
क्लिक कर पढ़ें विस्तृत खबर