झज्जर की तीनों निकायों ने टॉप 5 में बनाई जगह
झज्जर की तीनों निकायों ने इस बार स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में टॉप 5 में जगह बनाई है। इसमें सबसे ऊपर झज्जर की बेरी नगर पालिका है। बेरी नगर पालिका को इस बार प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। उत्तर भारत की जोन रैंकिंग में बेरी नपा को 47 रैंकिंग मिली है। झज्जर नगर परिषद को इस बार प्रदेश में पांचवीं रैंकिंग हासिल हुई है। उत्तर भारत जोनल रैंकिंग में जहां झज्जर नगर परिषद ने इस बार 68वीं रैंक हासिल की है, जबकि राष्ट्रीय रैंकिंग 1321 है। बहादुरगढ़ नगर परिषद ने इस बार प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है। इस साल बहादुरगढ़ नगर परिषद की राष्ट्रीय रैंकिंग 174 है।
इसलिए गिरी रैंकिंग
- हरियाणा की ओर से डॉक्यूमेंटेशन कमजोर रहा, जबकि इस बार फीडबैक में अच्छा स्कोर किया था।
- सूखा-गीला कचरा घर से ही अलग-अलग नहीं हो सका।
- कूड़ा निस्तारण के मामले में भी हरियाणा काफी कमजोर रहा। जितना कूड़ा निकल रहा है, उसका प्रबंधन काफी कमजोर रहा।
- निकायों व नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों की संख्या 30 हजार है, जबकि आबादी के हिसाब से जरूरत 70 हजार की है।