फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विधायकों की तर्ज पर सरपंचों को मिलेगा टीए और डीए, 16 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से मिलेगा भत्ता

Sat, 29 Jun 2024 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सरपंच गांव में विधायक के कार्यक्रम पर 10 हजार और सीएम के कार्यक्रम के लिए 50 हजार तक का बिल पास करा सकेंगे। 
विज्ञापन
संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार सरपंचों की वित्तीय शक्तियां बढ़ाने के साथ-साथ अब कई और राहतें देने की तैयारी में है। सरपंचों को टीए (ट्रांसपोर्ट एलाउंस) और डीए (महंगाई भत्ता) दिया जाएगा। सरपंचों को विधायकों की तर्ज पर 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टीए मिलेगा। अभी विधायकों को 18 रुपये प्रति किलोमीटर भत्ता मिलता है।

विज्ञापन


साथ ही अगर गांव में विधायक का कार्यक्रम होना है तो दस हजार, मंत्री का 20 हजार और सीएम का कार्यक्रम होता है तो सरपंच 50 हजार रुपये तक के बिल पास करा सकेगा। पहले मुख्यमंत्री के दौरे पर सरपंच को पांच हजार और मंत्री के दौरे के लिए तीन हजार रुपए खर्च राशि मिलती थी।

हरियाणा के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा की अगुवाई में विभाग की ओर से यह प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। इतना ही नहीं, कोर्ट केसों की सुनवाई पर जाने के लिए भी सरकार की ओर से सरपंचों को पहले से दोगुना पैसा मिलेगा। सरपंचों को हाईकोर्ट में केस के लिए पांच हजार और स्थानीय अदालत के लिए 1100 रुपए का शुल्क मिलता था।
विज्ञापन


अब इसमें पांच गुना बढ़ोतरी की जाएगी। दो जुलाई को सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में इन घोषणाओं का ऐलान करेंगे। बता दें कि इससे पहले ही सरपंचों को दस लाख रुपये तक के कार्य बिना ई-टेंडरिंग के कराने पर सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें