फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के होनहारों का UPSC परीक्षा में दबदबा, देखें लिस्ट

Thu, 01 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
UPSC परीक्षा पास करने वाली तेजस्वी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सर्विस परीक्षा के नतीजे आ गए हैं, जिसमें हरियाणा के होनहारों का दबदबा देखने को मिला है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में हरियाणा के भी कई युवाओं ने सफलता हासिल की है। देर रात तक प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार के राहुल सिंधु, गौरव सैनी, अमन लोहान, गुरुग्राम की अभिलाषा शर्मा, रोहतक की स्वाति सिंह श्योराण, करनाल की एसपी की पत्नी शिखा और रेवाड़ी जिले के नांगल मूंदी निवासी उपासना यादव और सोनीपत के गन्नौर निवासी अंकुर रापड़िया ने कामयाबी हासिल की है। 
विज्ञापन


प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के गांव खांडाखेड़ी निवासी रामफल सिंधु के बेटे राहुल ने 24 साल की उम्र में सिविल सर्विस में 60वीं रैंक हासिल की है। गुरुग्राम निवासी अभिलाषा शर्मा ने 68वीं रैंक पाई है। हिसार के जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. डीएस सैनी के बेटे गौरव सैनी को 89वीं रैंक मिली है। करनाल के पुलिस अधीक्षक जेएस रंधावा की पत्नी शिखा ने दूसरे प्रयास में 439वीं रैंक पाई है। 
विज्ञापन

इन्होंने चमकाया हरियाणा का नाम

UPSC परीक्षा पास करने वाली तेजस्वी - फोटो : अमर उजाला
हिसार निवासी हरियाणा जन चेतना मंच के संयोजक उमेद लोहान के बेटे अमन लोहान ने 568वीं रैंक हासिल की है। रोहतक की बहू स्वाति सिंह श्योराण ने पहले प्रयास में 313वीं रैंक हासिल की। फिलहाल वह गुरुग्राम के सरकारी स्कूल में मनोविज्ञान की लेक्चरर हैं। रेवाड़ी जिले के नांगल मूंदी निवासी उपासना यादव ने 596वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह कामयाबी अपने दूसरे प्रयास में पाई है। उपासना पिछले साल भी इंटरव्यू तक पहुंची थीं। सोनीपत के गन्नौर निवासी अंकुर रापड़िया ने 341वीं रैंक हासिल की है। पिछले साल आईआरएस में जगह बनाई थी। इस समय नागपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें