फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः सफर पर न निकलें, 9 राज्यों के लिए आज रात 12 बजे के बाद नहीं दौड़ेंगी रोडवेज की बसें

Tue, 04 Sep 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana Roadways Bus - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सफर पर निकलने की सोच रहे हैं तो वापिस आने की अपनी व्यवस्था कर लेना। आज रात 12 बजे के बाद नौ राज्यों के लिए रोडवेज की बसें नहीं दौड़ेंगी। किलोमीटर स्कीम के तहत 720 बसें ठेके पर लेने के विरोध में कर्मचारी पांच सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए अड़ गए हैं। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी और हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने एस्मा तोड़ने का एलान कर दिया है। हड़ताल पर छह माह के लिए लगाए गए एस्मा के बावजूद कर्मचारी पांच सितंबर से चक्का जाम और हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन


चार सितंबर रात बारह बजे से चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू, हरियाणा व उत्तराखंड में बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। बारह बजे से पहले रूट पर गई बसें ही चलेंगी और गंतव्य स्थल पर पहुंचकर खड़ी हो जाएंगी। रोडवेज बेड़े में शामिल 42सौ बसों में से एक भी बस सेवाएं नहीं देगी। सोमवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने हड़ताल की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सरकार के एस्मा लगाने से खफा सभी यूनियन एकजुट होकर हड़ताल करेंगी। प्रदेश सरकार भी कर्मचारी यूनियनों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखे हुए है।

खुफिया एजेंसियां सरकार को हर घटनाक्रम का इनपुट दे रही हैं। सरकार ने भी किलोमीटर स्कीम को कर्मचारी यूनियनें के दबाव में आकर वापस न लेने का फैसला लिया है। जिससे टकराव बढ़ा है। अगर कर्मचारी एस्मा को तोड़ते हैं तो सरकार उनकी सेवाएं समाप्त करने के नोटिस भी जारी कर सकती है। अगर हड़ताल बेमियादी हुई तो प्रदेश में परिवहन सुविधा चरमराने के साथ ही सरकार को राजस्व में भारी चपत लगेगी।
विज्ञापन


ऑल हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान व ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य हरिनारायण शर्मा व बलवान सिंह दोदवा, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक के राज्य प्रधान व कमेटी सदस्य अनूप सहरावत, प्रदेश प्रवक्ता नसीब जाखड़ और चंडीगढ़ डिपो के प्रधान संदीप बूरा ने कहा कि 700 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत हायर करने व एस्मा जैसे काले कानून के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर 5 सितंबर को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी संगठन व कर्मचारियों एकजुट हैं। एस्मा को तोड़ते हुए 5 सितंबर को पूरे प्रदेश में पूर्ण रुप से चक्का जाम होगा, जो अनिश्चितकालीन चलेगा।

तीन जीप जत्थों ने तैयार किए कर्मचारी
हड़ताल को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए हरिनारायण शर्मा, दलबीर किरमारा व अनूप सहरावत के नेतृत्व में तीन जीप जत्थों का गठन किया गया था, जिन्होंने प्रदेश के सभी डिपो व सब डिपो का दौरा कर गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों को हड़ताल करने के लिए तैयार किया है। सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। रोडवेज कर्मचारी बिल्कुल भी हड़ताल पर जाने के हक में नहीं है, लेकिन सरकार हड़ताल करने पर मजबूर कर रही है। सरकार बातचीत का रास्ता अपनाकर समय रहते वार्ता कर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान करें व किलोमीटर स्कीम को वापस ले, वरना आरपार की लड़ाई को तैयार रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें