फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम जारी, 17 दिसंबर की तारीख तय

Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

15 नवंबर तक मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। सभी बार एसोसिएशन को चुनाव की सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बार काउंसिल ने चुनाव के लिए 17 दिसंबर की तारीख तय करते हुए सभी बार एसोसिएशन को इसकी सूचना भेज दी है।

विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सभी बार एसोसिएशन के सदस्यों को 3 नवंबर तक अपने बकाया जमा करवाने होंगे। 8 नवंबर तक सभी बार एसोसिएशन को चुनाव कमेटी और चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर उसके बारे में बार काउंसिल को सूचित करना होगा। 

यह भी पढ़ें : ऐलनाबाद उपचुनाव: शांतिपूर्वक हुआ मतदान, 20 प्रत्याशियों का 'भाग्य' ईवीएम में कैद, 2 को होगी मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन


15 नवंबर तक मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। 20 नवंबर तक योग्य मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप देकर बार काउंसिल को भेजना होगा। इसके बाद 17 दिसंबर को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें