फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी फर्जीवाड़ा: अब चार भर्तियों की साक्षात्कार प्रक्रिया पर रोक, अब दोबारा से जारी होगा शेड्यूल

Mon, 22 Nov 2021 09:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने चार और भर्तियों की साक्षात्कार प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। इससे पहले आयोग ने एचसीएस की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया था। 
विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा लोक सेवा आयोग में नौकरियों के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया के रुकने का दौर थमा नहीं है। अब आयोग ने पंजाबी और केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर समेत चार विभागों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए साक्षात्कार तिथि स्थगित कर दी है। इनके साक्षात्कार 23 से 25 नवंबर तक होने थे।

विज्ञापन


एचपीएससी द्वारा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिस्ट-बी, कॉआपरेटिव सोसाइटी में ऑडिट आफिसर, उच्च शिक्षा विभाग में पंजाबी और केमिस्ट्री विभाग के सहायक प्रोफेसर के लिए पद निकाले थे। इनकी लिखित परीक्षा हो चुकी है। आयोग द्वारा परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 23 से 25 नवंबर तक रखे गए थे। इसी दौरान आयोग के उप सचिव एचसीएस अधिकारी अनिल नागर की गिरफ्तारी के बाद से हालात बदल गए हैं। अब आयोग ने पत्र जारी कर चारों भर्तियों में साक्षात्कार प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में भर्ती घोटाला: ग्रुप डी से क्लास वन तक की नौकरियों में डील करता था गिरोह
विज्ञापन
विज्ञापन


एचसीएस की मुख्य परीक्षा भी हो चुकी स्थगित
इससे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग ने डेंटल सर्जन की भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद एचसीएस एग्जीक्यूटिव की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया था। यह परीक्षा 3-5 दिसंबर 2021 तक पंचकूला में आयोजित होनी थी। परीक्षा का नया शेड्यूल जल्दी जारी किया जाएगा। एचसीएस की पारम्भिक परीक्षा हो चुकी है और उसके परिणाम के बाद ही मुख्य परीक्षा होनी है। आयोग 156 पदों पर भर्ती करेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें