फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2021: 10 हजार से अधिक परिवारों में लौटी खोई हुई मुस्कान, पुलिस ने 10868 लापता बच्चों व वयस्कों को ढूंढा

Thu, 30 Dec 2021 09:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

साल 2021 खट्टी-मीठी यादों के साथ विदा हो रहा है। हरियाणा पुलिस ने इस साल 10 हजार से अधिक परिवारों में खुशियां लौटाई हैं। दरअसल, इन परिवारों के लापता बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला और परिजनों से मिलाया है।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के 10 हजार से अधिक परिवारों के लिए 2021 सुखद रहा। उनके चेहरों की खोई मुस्कान लौट आई। पुलिस ने जनवरी से नवंबर तक 10868 लापता, गुमशुदा बच्चों और वयस्कों को ढूंढ निकाला। इनमें 3839 लड़के और 7029 लड़कियां शामिल हैं। ये लंबे समय से अलग-अलग कारणों से लापता थे।

विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि पुलिस ने इस वर्ष 1813 बाल भिखारियों और 2021 बाल श्रमिकों को छुड़वाया। ये बच्चे दुकानों व अन्य स्थानों पर अपनी आजीविका के लिए छोटे-मोटे काम के साथ भिक्षावृत्ति कर रहे थे। पुलिस ने लापता बच्चों, महिलाओं को ढूंढकर उन्हें फिर से परिजनों से मिलाया। 9372 बच्चों व वयस्कों को पुलिस की फील्ड इकाइयों ने ढूंढा और 1496 को राज्य अपराध शाखा की विशेष एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने समर्पण अभियान के तहत तलाशा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे बच्चों और वयस्कों को देखभाल के साथ सुरक्षा प्रदान करना भी है। ये विभिन्न कारणों से अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। इन बच्चों को भीख मांगने और जबरन विवाह, मजदूरी, घरेलू कामगार जैसी असामाजिक गतिविधियों में फंसने से बचाया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने लापता बच्चों, व्यक्तियों की तलाश के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, विभिन्न धार्मिक स्थलों पर छापामारी की। इसमें बाल कल्याण परिषद, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और संबंधित विभागों का सहयोग लिया गया। विज ने कहा कि एएचटीयू के एएसआई राजेश कुमार इस नेक काम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों को सतर्क रहने और लापता बच्चों को तलाशने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें