फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस को मिली 226 नई बोलेरो गाड़ियां, अब जिलों में भी होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 12 Mar 2020 03:30 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 226 नई बोलेरो गाड़ियां पुलिस बेड़े में शामिल की हैं। ये पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) डयूटी के लिए फील्ड इकाइयों को प्रदान की गईं। पुलिस बल के आधुनिकीकरण के तहत नए वाहनों के आने से प्रदेश में अपराध नियंत्रण के अतिरिक्त कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि इससे न केवल पुलिस बल में वाहनों की आवश्यकता पूरी हुई, बल्कि पीड़ितों को जल्दी और प्रभावी ढंग से पुलिस सहायता प्रदान करवाने में भी मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से ड्यूटी के दौरान वाहनों के खराब होने की संभावना भी न्यूनतम रहेगी जिससे पुलिस बल के समग्र प्रदर्शन पर भी इसका सकारात्मक असर होगा।

कुल शामिल वाहनों में से 15-15 वाहन एसपी नूंह और एसपी अंबाला को, 12 एसपी हिसार को, 10-10 वाहन सीपी गुरुग्राम, सीपी फरीदाबाद, एसपी फतेहाबाद, करनाल और कैथल को, 9-9 वाहन पुलिस मुख्यालय, एसपी रेवाड़ी, पलवल और नारनौल को आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार, 8-8 वाहन एसपी हांसी, झज्जर, सोनीपत, यमुनानगर और डीसीपी पंचकुला को, 6-6 वाहन एसपी जींद, कुरुक्षेत्र और एसपी रेलवे, 5-5 वाहन एसपी पानीपत और एसपी टेलीकॉम, चार-चार वाहन एसपी सिरसा, तीसरी बटालियन एचएपी, एफएसएल मधुबन को, तीन-तीन वाहन एसपी भिवानी, दादरी और चैथी बटालियन एचएपी, दो-दो एसपी रोहतक, दूसरी बटालियन एचएपी, 5वीं बटालियन एचएपी और एसपी कमांडो, नेवल तथा एक वाहन राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, मधुबन को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें