फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court: जस्टिस शेखावत की सिक्योरिटी में तैनात होगी हरियाणा या चंडीगढ़ पुलिस, अमृतसर में हुई थी सुरक्षा चूक

Mon, 30 Sep 2024 09:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस शेखावत की सुरक्षा में अब हरियाणा या चंडीगढ़ पुलिस तैनात होगी। वहीं, पंजाब पुलिस के जवानों को उनकी सुरक्षा से हटाया गया है। यह आदेश पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने दिए हैं। 
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस एनएस शेखावत की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए अब उनकी सुरक्षा से पंजाब पुलिस को हटाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने हरियाणा व चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा जस्टिस शेखावत के लिए तय की है। बता दें कि जस्टिस शेखावत पंजाब पुलिस के खिलाफ कई सख्त आदेश पारित कर चुके हैं।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने बताया कि इस मामले में 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर 22 सितंबर की आत्महत्या की घटना को लेकर दर्ज की गई है। श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर एक युवक ने जज के सुरक्षाकर्मी की पिस्टल छीन कर आत्महत्या कर ली थी। 

वहीं, 23 सितंबर को जस्टिस शेखावत के वाहन को बरनाला में किसानों और भीड़ की ओर से रोकने को लेकर दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार ने बताया की इन एफआईआर की जांच के लिए एडीजीपी बी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में एसआईटी बना दी गई है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि यह जज की सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला है, हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच कर 1 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। पंजाब सरकार ने बताया कि जिस युवक ने जज के सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल छीनी थी, उसकी पहचान केरल के हरी प्रसाद के तौर पर हुई है। सुरक्षा में हुई चूक के लिए एएसआई अश्वनी कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चूका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें