फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 689 नए पॉजिटिव मिले, सात और मौतें, महिला आईएएस अफसर समेत स्टाफ क्वारंटीन

Mon, 13 Jul 2020 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा में 21929 हुई कुल मरीजों की संख्या 
  •  अब तक मरने वालों का आंकड़ा 308 पहुंचा
  • 50556 लोग मेडिकल सर्विलांस के दायरे में
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना के 689 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 654 मरीज ठीक भी हुए हैं। 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुग्राम में 2, रोहतक में 3, पलवल में 1, व यमुनानगर में एक मरीज की मौत हो गई है। जबकि 83 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। सोमवार को हरियाणा मिनी सचिवालय में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। मिनी सचिवालय के छठे फ्लोर पर कार्यरत इस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने  संबंधित कार्यालय को सील कर दिया है। जबकि एक महिला आईएएस समेत कार्यालय के पूरे स्टाफ को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


उधर, हरियाणा में कोरोना की रिकवरी रेट जहां 75.87 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण की दर 5.84 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 21929 हैं। जिसमें से 16637 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 308 पहुंच गया है। 24 घंटों में गुरुग्राम में 106, फरीदाबाद में 130, सोनीपत में 60, रोहतक में 63, भिवानी में 24, रेवाड़ी में 15, करनाल में 10, अंबाला में 105, झज्जर में 18, पलवल में 26, महेंद्रगढ़ में 46, हिसार में 24, पानीपत में 13, नूंह में 8, कुरुक्षेत्र में 9, सिरसा में 7, पंचकूला में 8, यमुनानगर में 2, कैथल में 6 व चरखी दादरी में 9 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।


यह भी पढ़ें- तस्वीरें: अचानक पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठ पेन पकड़ा, चालान बुक जांची, ट्रैफिक पुलिस हैरान!
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 6966, फरीदाबाद में 5550, सोनीपत में 2049, रोहतक में 988, भिवानी में 669, रेवाड़ी में 614, करनाल में 529, अंबाला में 612, झज्जर में 504, पलवल में 506, महेंद्रगढ़ में 469, हिसार में 475, पानीपत में 400, नूंह में 330, कुरुक्षेत्र में 207, सिरसा में 204, जींद में 150, फतेहाबाद में 147, पंचकूला में 152, यमुनानगर में 132, कैथल में 143, व चरखी दादरी में 98 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


ठीक होने वालों में मरीजों अब तक गुरुग्राम में 5809, फरीदाबाद में 4551, सोनीपत में 1411, रोहतक में 599, भिवानी में 487, रेवाड़ी में 379, करनाल में 377, अंबाला में 398, झज्जर में 339, पलवल में 383, महेंद्रगढ़ में 279, हिसार में 242, पानीपत में 189, नूंह में 240, कुरुक्षेत्र में 155, सिरसा में 125, जींद में 113, फतेहाबाद में 116, पंचकूला में 119, यमुनानगर में 105, कैथल में 107, व चरखी दादरी में 79 स्वस्थ हो चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें