सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि सदन में हमारी सरकार निश्चित रूप से बहुमत हासिल करेगी।
सीएम बदलने का कोई फायदा भाजपा को नहीं होगा: अभय चौटाला
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन नहीं ठगबंधन था। भाजपा सरकार हर स्तर पर फेल हुई है। इनके शासनकाल में प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक पर आ गया। 24 बड़े घोटाले किए गए। इनकी आज तक कोई जांच नहीं की गई। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा दिया। कानून व्यवस्था का दिवालिया पीट दिया। इसका एक उदाहरण हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की दिन दहाड़े निर्मम हत्या है और आज तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री बदलने से कोई फायदा नहीं होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर होगी। चाहे किसी को भी सीएम बना दे।
हरियाणा विधानसभा में दलगत स्थिति
| दल |
विधायक |
| भाजपा |
41 |
| कांग्रेस |
30 |
| जजपा |
10 |
| हलोपा |
01 |
| इनेलो |
01 |
| निर्दलीय |
07 |
| कुल संख्या |
90 |