फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सीएम पर अनिल विज का तंज: कहा- एक-एक कदम टॉस कर चलने वाले इंजन से पंजाब का क्या हाल होगा

Tue, 21 Sep 2021 03:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा और उन्हें हर कदम पर टॉस कर चलने वाला नेता बताया। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने पर अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा था।  
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसा और कहा कि वैसे तो ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है कि वो अपनी गाड़ी में कौन सा इंजन लगाएं लेकिन जो इंजन एक-एक कदम टॉस कर चलता हो तो पंजाब का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगया जा सकता है। बता दें कि पंजाब के नए सीएम चन्नी का ट्रांसफर को लेकर टॉस करते एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसी वीडियो को लेकर अनिल विज ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा। 

विज्ञापन


बैठक में न आना किसानों की मर्जी: अनिल विज
सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन की वजह से बंद रास्तों पर संज्ञान लिया तो हरियाणा सरकार ने रास्ते खुलवाने और किसानों के साथ बातचीत के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया। जिसके तहत बीते रोज हाई लेवल कमेटी ने किसानों के साथ बैठक प्रस्तावित की थी लेकिन इस बैठक में एक भी किसान नेता नहीं पहुंचा। अब हरियाणा के गृह मंत्री विज ने प्रतिक्रिया दी। 

अनिल विज ने कहा कि ये किसानों की मर्जी है, हमने तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाई लेवल कमेटी गठित की ताकि दिल्ली जाने वाले रास्ते को खुलवाया जा सके और लोगों की दिक्कत का समाधान हो। विज ने कहा कि स्थानीय उद्योग तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत प्रजातांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है और हम उच्चतम न्यायालय को बता देंगे कि हमने प्रयास किया था। 
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा पर विज ने किया पलटवार
दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भी अनिल विज ने पलटवार किया। विज ने कहा कि इस आंदोलन में जो हो रहा है या करवाया जा रहा है वो दीपेंद्र हुड्डा जैसे लोग ही करवा रहे हैं। विज ने कहा कि इस आंदोलन में अगर कांग्रेस का एजेंडा न हो और जो जगह-जगह हिंसक घटनाएं न हों तो आंदोलन-आंदोलन है। विज ने कहा कि आंदोलन पर कांग्रेस का एजेंडा हावी है और कांग्रेस के इशारे पर ही भाजपा के कार्यक्रमों को अवरुद्ध किया जाता है। इसलिए कांग्रेस दोषी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें