फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बज गया विधानसभा चुनाव का बिगुल, ये हैं तैयारियां

Fri, 06 Jun 2014 10:55 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव में हरियाणा में बदले राजनीतिक समीकरण को देखते हुए सभी प्रमुख दलों ने विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। कांग्रेस, इनेलो, भाजपा और हजकां ने वीरवार से अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा में हुड्डा सरकार का कार्यकाल अक्तूबर-14 तक है। अगर समय पर चुनाव हुए तो राज्य में अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

कांग्रेस ने शुरू किया कार्यकर्ता सम्मेलन

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने वीरवार से जिलावार बैठकें शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत सोनीपत से की। ये कार्यकर्ता सम्मेलन 28 जून तक चलेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिला मुख्यालयों पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे।

जिला कार्यकर्ता सम्मेलनों में कांग्रेस विधानसभा क्षेत्रों के लिए जीतने वाले उम्मीदवार को तलाशेगी और संगठन के लिए भी योग्य और सशक्त नेतृत्व की तलाश करेगी। ताकि जिला और खंड स्तरीय संगठन खड़ा किया जा सके। पिछले सप्ताह कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश, जिला और खंड स्तरीय कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दी थी और जिला पर्यवेक्षक तैनात किए थे।

इन कार्यकर्ता सम्मेलनों में कांग्रेस अपनी लोकसभा हार का कारण जानेगी, साथ में विधानसभा चुनाव के लिए गिले-शिकवे दूर कर जुट जाने के लिए संगठन को तेज करेगी।

चौटाला भी 21 दिन में तैयार कर देंगे चुनाव की पटकथा

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला अपने छोटे भाई प्रताप चौटाला की मौत के बाद 21 दिन के लिए रस्म निभाने जेल से बाहर आए हैं। इससे इनेलो कैडरों में उत्साह की लहर है। इस दौरान उनसे पार्टी के हर बड़े और छोटे पदाधिकारी, कार्यकर्ता की बात होगी।

इनेलो कार्यकर्ताओं का कहना है जेल में उनसे मिलना बेहद मुश्किल होता है, इसलिए वे 21 दिनों के दौरान आसानी से चौटाला से मुलाकात कर सकेंगे। वैसे इनेलो ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन गत 31 मई को पूरे कर लिए हैं।

अगले सप्ताह से विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। चौटाला इन 21 दिनों में अपनी पार्टी की पटकथा तैयार कर देंगे। वैसे उन्होंने स्थायी जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर कर रखी है। अगर वे जेल से बाहर आ गए तो विधानसभा चुनाव की स्थिति काफी बदल जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा-हजकां में रार बढ़ी

भाजपा और हजकां के बीच 45-45 सीटों का बंटवारा और पहले ढाई साल हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई का मुख्यमंत्री काल और बाद के ढाई साल भाजपा का मुख्यमंत्री काल वाला समझौता अब टूटने के कगार पर पहुंच गया है।

दोनों दलों के नेताओं के बीच जिस तल्खी से बयानबाजी जारी है, उससे भाजपा-हजकां के बीच रार बढ़ गई है और गठबंधन टूटने की अटकलें चल पड़ी हैं।

भाजपा ने अपने कैडर को सभी 90 सीटों पर तैयार रहने के लिए कह दिया है, हजकां ने भी सभी सीटों पर रैलियां करने का फैसला किया है। पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कहा कि सब विधानसभा क्षेत्रों में 17 जून से रैलियां शुरू की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें