फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस पर अनिल विज का तंज, पूर्वोत्तर राज्यों में विकास कराया होता तो हथियार नहीं उठाते लोग

Fri, 03 Mar 2023 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया । लगभग 48 बार पीएम नरेंद्र मोदी इस क्षेत्र में गए और वहां के लोगों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय में भाजपा गठबंधन की जीत पर पूरे देश में भाजपा जश्न मना रही है। शुक्रवार को अंबाला में गृहमंत्री अनिल विज ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा विकास से महरूम रहा। कांग्रेस सरकार ने यदि इस क्षेत्र में विकास किया होता तो इस क्षेत्र के लोग कभी हथियार न उठाते। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने ट्वीट किया-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया । लगभग 48 बार पीएम नरेंद्र मोदी इस क्षेत्र में गए और वहां के लोगों का दिल जीत लिया। 

मुख्य धारा से जुड़ेंगे लोग
गृहमंत्री विज ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य जिनकी सीमा चीन से सटी हुई है, देश की मुख्य धारा में जुड़ गए जो देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत आवश्यक है । गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पूर्वोत्तर के नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय में भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज कराई है। इसके बाद देशभर में भाजपा जश्न मना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें