फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल में तालाबंदी कर शिक्षकों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले छह महीने से राजकीय उच्च विद्यालय शेरपुर सुलखनी में स्टाफ की कमी के चलते नाराज अभिभावकों ने वीरवार सुबह 10 बजे स्कूल के मुख्य गेट को ताला जड़ दिया। इस दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों सहित स्कूल के मुख्य गेट पर ही नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ स्कूल के अंदर ही बंधक बना रहा। दोपहर करीब दो बजे मौके पर बीईओ बराड़ा सुदेश कुमारी द्वारा स्कूल में अध्यापक भेजने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ताला खोला।
विज्ञापन

शेरपुर सरपंच हरजीत सिंह, सुलखनी सरपंच पूनम ,संजीव कुमार, रविन्द्र मेहता, रविनंद कुमार , बबीता सहित अभिभावकों ने बताया कि करीब छह महीने पहले स्कूल में सात अध्यापक कार्यरत थे लेकिन ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के बाद यहां से छह अध्यापकों के तबादले हो गए । अन्य जगहों से तबादले होकर यहां केवल दो अध्यापक आए। जिसके चलते यहां स्कूल की पांच कक्षाओं के 70 छात्रों को पढ़ाने के लिए केवल तीन अध्यापक रह गए । जिसमें एक अध्यापक हिंदी, दूसरे गणित व तीसरे अध्यापक पीटीआई के हैं।
अभिभावकों के अनुसार उन्होने विभाग के आगे स्टाफ की कमी की समस्या पहले भी रखी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब बच्चों की परीक्षाएं िसर पर हैं और स्कूल में स्टाफ के नाम पर अध्यापकों का भारी टोटा है। मजबूरी वश ग्रामीणों को स्कूल पर ताला जड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ग्रामीणों को आंतरिक व्यवस्था से स्टाफ पूरा करने का आश्वासन दिया है, जो कि जल्द पूरा किया जाएगा।-सुदेश कुमारी, बीईओ, बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें