फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों का फोन न उठाना पड़ा भारी, अनिल विज ने कैथल सीएमओ को किया सस्पेंड

Wed, 07 Oct 2020 09:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान को विधायक लीला राम की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सस्पेंड कर दिया है। विधायक ने मंत्री को आउटसोर्सिंग में कर्मचारी रखे जाने की सूचना न देने और पूंडरी के विधायक का फोन न उठाने के संबंध में अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश देने की शिकायतें दीं। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


विधायक लीला राम ने स्वास्थ्य मंत्री को दी अपनी सिफारिश में कहा कि सीएमओ जयभगवान कैथल में पोस्टिंग से पहले चार बार सस्पेंड हो चुके है। पोस्टिंग संभालने के बाद ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई थीं। जब कभी दूरभाष पर बात करते हैं तो ऐसा लगता है कि अधिकारी ड्यूटी के दौरान नशे में रहता है।

यह भी सुनने में आया है कि पैसे लेकर आउटसोर्सिंग से भर्ती की है। जिसमें स्थानीय विधायक को इस बात की खबर तक भी नहीं लगने दी। जब स्थानीय विधायक ने आउटसोर्सिंग पर रखे कर्मचारियों की लिस्ट मांगी तो देने से मना कर दिया और कहा कि उसके पास ऐसी कोई लिस्ट नहीं है। इतना ही सीएमओ ने अपने अधीनस्थ दूसरे अधिकारियों को कह रखा है कि कैथल विधायक और पूंडरी विधायक के फोन न उठाएं।
विज्ञापन


विधायक ने अपनी सिफारिश में कौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. अजय शेर के पत्र को भी संलग्न किया है। जिसमें डॉ. शेर ने सीएमओ, उनके कार्यालय के कर्मचारी व ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में सीएमओ को फोन किया गया तो उनका फोन व्यस्त बताया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें