फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचे सीएम मनोहर लाल: हरियाणा ने केंद्र से मांगे बिना ब्याज के पांच हजार करोड़, राखीगढ़ी के लिए अलग बजट

Fri, 31 Dec 2021 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विज साहब सीनियर आदमी हैं। वे हमारे अच्छे मित्र हैं। हम आपस में खुलकर बात करते हैं। ऑन द रिकॉर्ड, ऑफ द रिकॉर्ड जैसे हम कह देते हैं, वैसे ही वह भी कोई बात मन में आए तो कहते हैं। इसमें हमें और उन्हें कोई चिंता नहीं होती।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा ने राज्यों को 50 वर्ष के लिए बिना ब्याज के दिए जाने वाले पूंजीगत व्यय की राशि बढ़ाने के साथ केंद्र सरकार से पांच हजार करोड़ रुपये मांगे हैं। ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नाबार्ड 2.75 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज देता है, उसी तरह एनसीआर प्लॉनिंग बोर्ड से भी ऋण मुहैया करवाया जाए। राखीगढ़ी के लिए अलग बजट और एफपीओ की कर्ज सीमा बढ़ाने की भी मांग की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई प्री-बजट बैठक में ये मांगें रखीं। उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि कोरोना के बावजूद प्रदेश सरकार ने अपना वित्तीय प्रबंधन अच्छे से बनाए रखा। आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए अलग से रणनीति बनाई। 2.75 फीसदी ब्याज दर के साथ कर्ज मिलने पर एनसीआर क्षेत्र में तेज गति से विकास हो सकेगा। जीएसटी के लिए हाईब्रिड मॉडल बनाए जाए। जिसमें खपत के साथ-साथ उत्पादन शेयर भी सम्मलित किया जाए। इससे ज्यादा उत्पादन करने वाले राज्यों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में बड़ी संख्या में लोगों को मुद्रा स्कीम के माध्यम से ऋण मिल रहा है। इसमें ब्याज माफी योजना बनाई जाए। एफपीओ के लिए कर्ज सीमा फिलहाल 2 करोड़ रुपये है, इसे बढ़ाने से बड़ी खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाएं लगाई जा सकेंगी। एमएसएमई का विस्तार हो रहा है। निर्यात के लिए सब्सिडी का निर्धारण करें, इससे वे अपने उत्पाद विदेशों में भेज सकेंगे। साथ में कंटेनर भी उपलब्ध करवाए जाएं। इससे बंदरगाहों तक आसानी से सामान भेज सकेंगे
विज्ञापन


‘किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत’ 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। किसानों को सब्सिडी, ऋण दिए जा रहे हैं। फसलों की खरीद समय पर हो रही है। 14 फसलों को हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीद रही है। लगभग 600 एफपीओ हरियाणा में खुल चुके हैं, इन्हें 1 हजार करने का लक्ष्य है। प्रदेश में अभी तक 7 अत्याधुनिक एकीकृत पैक हाउस खुले हैं, इनकी संख्या इस वर्ष में 50 करने का लक्ष्य है। मशरूम फॉर्मिंग, मछली पालन, डेयरी फॉर्मिंग जैसे प्रोजेक्टों को सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है। स्वास्थ्य ढांचे में इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज खोलने का काम 19 जिलों में पूरा होने को है। 3 जिलों में जल्द मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें