हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गेस्ट टीचर्स के मासिक पारिश्रमिक में वृद्घि की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्राध्यापकों या पीजीटी टीचर्स को 23,500 रुपये की बजाए 26,000 रुपये प्रतिमास मिलेंगे।
इसी प्रकार,मास्टर्स या टीजीटी तथा भाषा टीचर्स (हिन्दी या पंजाबी या संस्कृत) को 19,000 रुपये की बजाए 21,000 रुपये प्रतिमास और जेबीटी टीचर्स या पीआरटीज तथा ड्राईंग टीचर्स को 17,500 रुपये की बजाए 19,000 रुपये प्रतिमास अदा किए जाएंगे।
शिक्षा विभाग का कहना है कि गेस्ट टीचर्स केमासिक पारिश्रमिक में हुई यह वृद्घि पहली जुलाई,2014 से प्रभावी होगी।