फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Wed, 06 Aug 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला में तैनात कर्मचारियों को सरकारी आवास मुहैया कराएगी। इसके लिए हाउस अलाटमेंट कमेटी ने कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं। कर्मचारियों को मकान चंडीगढ़ के सेक्टर 39 बी में टाइप-तीन श्रेणी के मिलेंगे।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक कर्मचारियों के आवेदन पत्र सचिव, हरियाणा हाउस अलाटमेंट कमेटी के पास 25 अगस्त तक पहुंच जाने चाहिए। पहले से सरकारी मकान में रह रहे कर्मचारी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि अन्य सरकार, बोर्डों और निगमों से प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारी भी इन मकानों के अलाटमेंट के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे। इसी प्रकार, बोर्ड और निगमों व अन्य किसी स्वायत्त निकाय के कर्मचारी भी इस अलाटमेंट के लिए योग्य नहीं होंगे।
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक आवास आवंटन को एक बार स्वीकार कर लिए जाने के बाद लाइसेंस फीस कब्जे की तिथि से शुरू होगी। या अलाटमेंट आदेश जारी होने के 15 दिन के बाद।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें