स्कूल ड्रॉप आउट कम करने के लिए की जा रही बच्चों की ट्रैकिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल ड्रॉप आउट पर अंकुश लगाने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। स्कूल शिक्षा विभाग प्रत्येक बच्चे की ट्रैकिंग कर रहा है। कहीं भी शिक्षा प्राप्त नहीं करने वाले बच्चों को ट्रैक कर उन्हें स्कूलों में लाया जाएगा।
बागवानी विभाग की सब्सिडी योजनाओं का अध्ययन करेगी कमेटी
मुख्यमंत्री ने बागवानी विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और कहा कि किसानों के हितों में सरकार विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी प्रदान करती है। कुछ योजनाओं में थोड़ा बदलाव करने की भी आवश्यकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने कमेटी गठित करने का निर्देश दिया, जो बागवानी विभाग की सब्सिडी योजनाओं का अध्ययन करेगी।
मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को जिला स्तरीय दिशा समितियों की नियमित बैठक करने का निर्देश दिया है ताकि इन बैठकों में उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को राज्यस्तरीय दिशा समिति में रखा जा सके। बैठक में बताया कि खनन स्थलों के भीतर व आसपास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए खनन स्थलों पर पीजोमीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है। अगले दो महीने में सभी जगह पीजोमीटर लग जाएंगे।