फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : दुष्यंत चौटाला बोले- निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण कानून के नियम तय, एक मई को जारी होगी अधिसूचना

Thu, 08 Apr 2021 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पहली मई को मजदूर दिवस पर जारी की जाएगी अधिसूचना
  • फ्लिपकार्ट के दो आपूर्ति केंद्रों से 12 हजार को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : @Dchautala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 फीसदी रोजगार देने के नियम लगभग तय कर लिए हैं। कानून के प्रारूप में उद्यमियों के सुझावों के अनुसार बदलाव किया गया है। कुछ नियमों को सरकार ने सरल बनाया है। कानून लागू करने की अधिसूचना मजदूर दिवस पर पहली मई को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 75 फीसदी रोजगार का कानून उद्योगों के हित में होगा। उद्यमियों के साथ हुई बैठक में जो सुझाव मिले थे, उनके मुताबिक नियमों में बदलाव किया है। पिछले लॉकडाउन में सरकार ने उद्योगों का पूरा ध्यान रखा था। भविष्य में केंद्र सरकार की तरफ से अगर कोई निर्देश आते हैं तो उनका प्रमुखता से ध्यान रखा जाएगा। 

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अभी तक कोई प्रतिबंध लगाने का विचार नहीं है। उद्योग चलते रहेंगे तो ही बाजार में मांग और पूर्ति का चक्र बना रहेगा। चौटाला ने कहा कि फ्लिपकार्ट व एटील समूह के दो बड़े आपूर्ति केंद्र हरियाणा में बनने से 12000 लोगों को रोजगार मिलेगा। 140 एकड़ में दो चरण में एशिया के सबसे बड़े और हाईटेक आपूर्ति केंद्र बनने से दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में समान की आपूर्ति होगी। 2022 तक फ्लिपकार्ट का पहला आपूर्ति केंद्र शुरू होने की उम्मीद है। इससे प्रदेश के राजस्व को भी बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें