फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता: हरियाणा में सभी ऑक्सीजन प्लांट चलाने का आदेश, जनसभाओं व कार्यक्रमों पर संकट के बादल

Fri, 03 Dec 2021 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विदेश से आने वाले यात्रियों का सारा रिकॉर्ड केंद्र सरकार रख रही है और वहां से निगेटिव आने वाले यात्रियों को बाहर जाने दिया जाता हैं। हरियाणा से संबंधित जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बाहर से आने वाले ऐसे यात्रियों की रोजाना निगरानी का निर्देश दिया गया है। टीमें ऐसे यात्रियों की सप्ताहभर तक निगरानी रखेंगी और अगर बुखार इत्यादि के लक्षण आते हैं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की आहट देख हरियाणा सरकार ने राज्य में सभी 90 ऑक्सीजन प्लांटों को संचालित करने का आदेश दिया है। पिछले 15 दिन में पड़ोसी राज्य पंजाब में बढ़ते संक्रमण और मृतकों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए हरियाणा सरकार अधिक चिंतित है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने कार्यालय में कहा कि लोगों की भलाई और स्वास्थ्य के लिए जितनी भी सख्ती करनी पडे़गी वह की जाएगी। ऐसे में जनसभाओं और सामाजिक कार्यक्रमों पर फिर संकट के बादल छा सकते हैं। विज ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंस की आवश्यकता होती है। इसका पता लगाने के लिए राकफेलर संस्था ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को एक मशीन निशुल्क प्रदान की है, जिसको संचालित करवा दिया गया हैं। इस मशीन के मार्फत जीनोम सिक्वेंसिंग का काम शुरू हो गया है। 

विज ने कहा कि जीनोम सिक्वेंस के लिए पहले सभी नमूने दिल्ली भेजने पड़ते थे। दिल्ली में जीनोम सिक्वेंस का पता करने में देरी हो जाती थी और कई-कई दिन तक रिजल्ट नहीं आता था। अब रोहतक में यह मशीन अच्छी प्रकार से कार्य कर रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से त्वरित तौर पर सक्रिय करने के लिए विभिन्न कमियों को दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के सभी डीसी, सीपी, आईजी, एसपी को वायरलेस मैसेज के आदेश जारी

राज्य के सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को वायरलेस मैसेज कर आदेश जारी कर दिया है कि कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए। अगर कोई इन नियमों जैसे कि मास्क पहनाना और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करता हैं तो उसका चालान काटा जाए और रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

जनसभा या सामाजिक कार्यक्रमों का निरीक्षण करें अधिकारी

जनसभा व सामाजिक कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार द्वारा जो एसओपी या दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, उनका सख्ती से पालना करवाया जाए। इसके अतिरिक्त, जिले के किसी भी अधिकारी द्वारा ऐसी जनसभा या सामाजिक कार्यक्रमों का निरीक्षण भी करवाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई व स्वास्थ्य के लिए जितनी भी सख्ती करनी पडे़गी वह की जाएगी।

100 बिस्तर से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में वेंटिलेटर संचालित करने का आदेश
वेंटिलेटर के प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 100 बिस्तर से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में वेंटिलेटर संचालित करने का आदेश दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सकें। हमारे पास वेंटिलेटर हैं, परंतु कहीं न कहीं मैनपावर की दिक्कत थी, जिसे भी रिएडजेस्ट करने का आदेश जारी कर दिया है।

हरियाणा में 20 नए केस

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना के 20 नए केस मिले हैं। अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 159 पहुंच गई है और इनमें से 135 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में गुरुग्राम में 5, फरीदाबाद 7, हिसार 3, यमुनानगर 2, सोनीपत-करनाल-पंचकूला में 1-1 मरीज मिला है। शेष जिलों में एक भी मामला नहीं मिला है। इस समय प्रदेश में एक दिन की संक्रमण दर 0.07 और कुल संक्रमण दर 5.65 प्रतिशत चल रही है। रिकवरी दर 98.67 और मृत्यु दर 1.30 फीसदी है। शुक्रवार को 33650 लोगों के सैंपल लिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें