फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 14 आईपीएस-एचसीएस के तबादले, एसीएस के खिलाफ शिकायत देने वाले दोनों आईपीएस का भी ट्रांसफर

Fri, 17 Nov 2023 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

1992 बैच के आईपीएस अजय सिंघल को एडीजीपी रेलवे एंड कमांडो व एचएचआरसी और कानून व्यवस्था व स्टेट क्राइम ब्रांच का जिम्मा आईपीएस ममता सिंह को सौंपा गया है। आईपीएस डॉ. अरशिंद्र चावला को एडीजीपी हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट के साथ विजिलेंस एवं सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों और एक एचपीएस अधिकारी के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनमें गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की शिकायत करने वाले दोनों आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

विज्ञापन


इनमें आईजी वाई पूरन कुमार को आईजी होम गार्ड से हटाकर आईजी टेलीकाम नियुक्त किया है। उनको इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार, राजेंद्र मीणा को एसपी टेलीकॉम से बदलकर नेवल स्थित कमांडो का एसपी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का सवाल: जब हरियाणा सीएम आवास के बाहर का मार्ग आम लोगों के लिए खुला तो पंजाब सीएम का बंद क्यों
विज्ञापन


वाई पूरन कुमार ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी कि एसीएस अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। शिकायत दी थी कि उन्हें ऐसे पद पर तैनाती दी गई है, जो वास्तव में है ही नहीं। वहीं, राजेंद्र मीणा की शिकायत थी कि वह प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में नहीं जा पाए, लेकिन बाद में एसीएस ने उनको रिलीव कर दिया। ऐसे में उनके पास कोई पद नहीं है। इस संबंध में 7 नवंबर को विज ने गृह विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली थी और समाधान के निर्देश दिए थे।

ममता सिंह क्राइम ब्रांच भी संभालेंगी
1992 बैच के आईपीएस अजय सिंघल को एडीजीपी रेलवे एंड कमांडो व एचएचआरसी और कानून व्यवस्था व स्टेट क्राइम ब्रांच का जिम्मा आईपीएस ममता सिंह को सौंपा गया है। आईपीएस डॉ. अरशिंद्र चावला को एडीजीपी हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट के साथ विजिलेंस एवं सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चारू बाली को एडीजीपी आरटीसी भोंडसी और भोंडसी पुलिस कांप्लेक्स का अतिरिक्त प्रभार, हरदीप सिंह दून को आईजी कानून व्यवस्था एवं आईजीपी ट्रैफिक करनाल लगाया गया है।

मेधा भूषण रोहतक की एएसपी
कुलविंद्र सिंह को आईजी एचपीए मधुबन व आईजीपी एससीबी, संगीता कालिया को एसपी आरटीसी भोंडसी, मोहित हांडा को हिसार एसपी के साथ हरियाणा महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हिसार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन


मेधा भूषण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक और अतिरिक्त प्रभार कमांडेंट हरियाणा महिला पुलिस बटालियन सुनारियां रोहतक, कुलदीप सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह, विनोद कुमार एसपी ट्रैफिक करनाल और एचपीएस ताहिर हुसैन एसपी सीएमएफसी सीआईडी हरियाणा और एसपी लोकायुक्त चंडीगढ़ लगाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें