फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DA Hike News: हरियाणा सरकार ने 28 फीसदी किया महंगाई भत्ता, एक जुलाई से लागू होगी बढ़ी दर

Sat, 24 Jul 2021 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

महंगाई दर में बढ़ोत्तरी से हरियाणा के 2.85 लाख कर्मचारियों व 2.62 लाख पेंशनरों को लाभ होगा। 
 
विज्ञापन
पैसा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के साढ़े पांच लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र सरकार की तर्ज पर डीए मिलेगा। सरकार ने महंगाई भत्ते की दर को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को इसकी घोषणा की। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से लागू होगा।
विज्ञापन


बढ़े हुए महंगाई भत्ते में पहली जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और पहली जनवरी 2021 से देय महंगाई दर भी शामिल है। एरियर मिलेगा या नहीं, सरकार ने यह साफ नहीं किया है। इससे कर्मचारियों में डीए बहाल होने की खुशी के साथ निराशा भी है। महंगाई दर में बढ़ोतरी से लगभग 2.85 लाख सरकारी कर्मचारी व 2.62 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा। इससे सरकार के खजाने पर प्रति माह लगभग 210 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा ।


 
विज्ञापन

कर्मचारियों को 3500 करोड़ से अधिक का नुकसान

जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को (डीए, लीव इनकैशमेंट व ग्रेच्युटी) में हुई कटौती से लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा कर्मचारियों व पेंशनर्स को डीए की तीन किस्तें न मिलने पर 3500 करोड़ रुपये का झटका लगा है, चूंकि मुख्यमंत्री ने एरियर देने का एलान नहीं किया है।

दबाव काम आया, बकाया भी दे सरकार
सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि उनकी ओर से लगातार बनाया गया दबाव काम आया। लेकिन, 18 महीने के बकाया एरियर पर चुप्पी साधने से कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने शीघ्र अतिशीघ्र महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ एरियर देने का पत्र भी जारी करने की मांग की है। 25 जुलाई को एरियर सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक में चर्चा कर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। सरकार को कच्चे कर्मियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।   
 
इससे पहले जून में सरकार ने पिछले आठ वर्षों से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे प्रदेश में कार्यरत लगभग 4500 कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों का वेतन पहली अप्रैल से बढ़ा दिया था। कंप्यूटर टीचर्स को पहले 15 हजार और लैब सहायकों को 9 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था। अब इन्हें 18000 और 12000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें